- Advertisement -

ताज होटल में हुई डील? राज ठाकरे और फडणवीस की मुलाकात से गरमाई राजनीति, उद्धव के उड़े होश! 

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गुरुवार सुबह मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल, बांद्रा में हुई अचानक मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है।

Telly Reporter
3 Min Read

महाराष्ट्र की राजनीति में एक बार फिर भूचाल आया है। महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) प्रमुख राज ठाकरे और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के बीच गुरुवार सुबह मुंबई के ताज लैंड्स एंड होटल, बांद्रा में हुई अचानक मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई अटकलों को जन्म दे दिया है। ये बैठक ऐसे वक्त पर हुई है जब राज ठाकरे और उद्धव ठाकरे के बीच संभावित गठबंधन की चर्चाएं जोरों पर थीं।

- Advertisement -
Ad image

गुरुवार सुबह राज ठाकरे को सबसे पहले बांद्रा स्थित होटल में प्रवेश करते हुए देखा गया। लगभग 20 मिनट बाद ही मुख्यमंत्री फडणवीस भी वहां पहुंच गए, जबकि होटल उनकी आधिकारिक दिनचर्या का हिस्सा नहीं था। इससे यह सवाल उठने लगे कि क्या यह मुलाकात पहले से तय थी और कहीं इसका उद्देश्य शिवसेना (UBT) और MNS के बीच बनने जा रहे गठबंधन को कमजोर करना तो नहीं

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि फडणवीस की ये गैर-आधिकारिक मुलाकात बीजेपी की एक रणनीतिक चाल हो सकती है, ताकि मुंबई में आगामी बृहन्मुंबई महानगरपालिका चुनावों से पहले विपक्षी दलों के किसी भी संभावित गठजोड़ को रोका जा सके। बताया जा रहा है कि शिवसेना (UBT) और MNS के बीच गठबंधन को लेकर बातचीत लगभग अंतिम चरण में थी, और अगर ये गठजोड़ होता तो भाजपा के लिए एक बड़ी चुनौती बन सकता था।

- Advertisement -
Ad image

NCP (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने इस घटनाक्रम पर सवाल खड़े करते हुए कहा, अगर जनता को लग रहा था कि ठाकरे बंधु एक हो सकते हैं और फिर अचानक राज ठाकरे फडणवीस से मिलते हैं, तो ये लोगों के भरोसे को हिला सकता है। क्या सारी गठबंधन की बातें महज़ एक राजनीतिक भ्रम थीं क्या राज ठाकरे की विश्वसनीयता इससे प्रभावित होगी

बीते कुछ दिनों से राज और उद्धव ठाकरे के बीच पुनः मेल-मिलाप की संभावनाओं को लेकर चर्चा तेज़ थी। माना जा रहा था कि दोनों ठाकरे मिलकर मुंबई की सियासत को नया रूप दे सकते हैं। लेकिन फडणवीस से हुई इस अचानक मुलाकात ने अब इस संभावित गठबंधन पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है।

अब निगाहें टिकी हैं राज ठाकरे की अगली चाल पर, जो आने वाले BMC चुनावों की दिशा तय कर सकती है।

Keywords: CM Devenrda Fadnavis, Maharashtra News, Maharashtra Civic Polls, BMC News

Share This Article
कोई टिप्पणी नहीं

- Advertisement -

- Advertisement -

- Advertisement -

LATEST NEWS
QUICK NEWS
VIDEO
WEBSTORY
MENU